लुधियाना-जालंधर : सोशल साइडों पर आपतिजनक सामग्री डालने, नकली मेल और एटीएम के कोडो को बदलने वालों की अब खैर नहीं। अखबारों और खेलों के सामान बनाने के लिए विख्यात जालंधर के पुलिस कमीश्रर प्रवीण कुमार सिन्हा ने पुलिस लाइन जालंधर में आज एक साइबर क्राइम सैल का गठन किया है, जिसमें साइबर से संबंधित उच्च पुलिस अधिकारियों और जिम्मेदार जवानों को रखा गया है। जिनमें अधिकांश संख्या महिला प्रहरियों की है। इसमें कंप्यूटर और मोबाइल संबंधित जानकारियां रखने वाले मुलाजिमों को प्राथमिकता दी गई है।
साइबर क्राइम सैल को सिखाने में हैदराबाद की टीम का अहम योगदान होगा। इस सैल में लोग सीधे तौर पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। अगर किसी को इसकी जानकारी नहीं है तो वह पुलिस कमीश्रर की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। जो इस सैल के साथ जुड़ी है। इस सैल के कर्मचारी शिकायत मिलने के उपरांत नकली फोन कॉल, मेलों और सोशल साइडों पर आपतिजनक सामग्री डालने वालों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कानून मुताबिक सजा दिलाएंगी।
जालंधर पुलिस कमीश्रर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस यूनिट के बनने उपरांत आम जनता को सुविधाएं प्राप्त होंगी। उनका कहना था कि गलत जानकारी के कारण अधिकांश लोग कंपनियों का सिम खरीद लेते है जिसके नंबरों द्वारा फोन पर धमकियां देकर लोगों से ठगी मारते है। इस साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा लड़कियों का होता है। उन्होंने कहा कि लोग साइबर क्राइम से संबंधित सभी मुददे एक ही छत के नीचे हल हो जाएंगे। हैदराबाद से आई विशेष टीम जालंधर पुलिस के 7 अधिकारियों को फिल्लौर पुलिस अकेडमी में विशेष ट्रेनिग दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को हल करने के लिए 3 से 6 हफतों का समय लग सकता है परंतु हल अवश्य हो जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।