लुधियाना-गोराया : पंजाब पुलिस ने 28 वर्षीय लडक़ी के कत्ल के 4 दिन के अंदर ही हत्यारे को पकडऩे की कामयाबी हासिल की है। बीती 12 जुलाई को जालंधर-लुधियाना के मध्य सतलुज दरिया के पास गोराया के गांव रूढक़ां कलां में कोठी के बंटवारे को लेकर 28 वर्षीय प्रदीप कौर को उसके भाई रेशम लाल के मध्य तूतू-मैमै के दौरान हुए तकरार के उपरांत सिर पर गोली मार दी थी। इसी संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में मृतका के पिता गुरूपाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस प्रमुख इंसपेक्टर केवल सिंह द्वारा कत्ल की जांच के दौरान खुफिया जानकारी पर भीड़ बसियां पेट्रोल पंप के नजदीक रेशम लाल पुत्र गुरपाल सिंह निवासी रूढक़ा कलां को काबू किया है। उसकी निशान देही पर कत्ल के दौरान प्रयोग में लिया गया देसी-कट्टा 315 बोर समेत 2 जिंदा रौंद बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
स्मरण रहे कि घटना के दिन सुबह 4 बजे हथियारे ने इस कत्ल को अंजाम दिया था। मृतका प्रदीप कौर गांव भारूवाल में मक्खन सिंह के साथ ब्याही थी लेकिन पति से अनबन के चलते करीब 3 सालों से मायके में ही रह रही थी जबकि उसका भाई रेशम सिंह डेलो लुधियाना के गांव में रह रहा था। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य मोजूद थे और सुबह 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही उठ गए। घर के सदस्यों ने देखा कि घर का मुख्य द्वार खुला हुआ है और प्रदीप कौर खून से लथपथ पड़ी थी।
- सुनीलराय कामरेड