पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी कवायद शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केजरीवाल का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।
पंजाब पहुंचे केजरीवाल से जब पत्रकारों ने राज्य कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर पूछा तो उन्होंने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक माहौल चल रहा है वो सत्ता के लिए गंदी लड़ई चल रही है तथा सरकार का तमाशा बनाया जा रहा है। ऐसे हालात में आम आदमी पार्टी ही बेहतर विकल्प दे सकती है। आप आगामी विधानसभा चुनाव के बाद स्थिर, ईमानदार और अच्छी सरकार दे सकती है।
CM चन्नी से पांच चीज़ें चाहते हैं लोग
केजरीवाल ने पंजाब की नई सरकार के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कहा कि चन्नी साहब पंजाब के लोग आपसे केवल पांच चीजें चाहते हैं।
पहली– सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि दागी मंत्रियों तथा अफसरों को नियुक्त किया गया है। मेरा आपसे निवेदन है कि दागी मंत्रियों, विधायकों और अफसरों को तुरंत हटाकर उनके खिलाफ पर्चे दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
दूसरी-बरगाडी कांड के मास्टरमाइंड को चौबीस घंटे में गिरफ्तार किया जाए ताकि पंजाब की आत्मा को शांति मिले।
तीसरी- पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधूरे वादों को पूरा किया जाए और बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी मिलने तक भत्ता दिया जाए।
चौथी-किसानों के लोन माफ किए जाएं।
पांचवी और अंतिम- पावर परचेज करार रद्द किए जाएं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम चन्नी के पास चार माह का समय है और वो चाहें तो पूरा कर सकते हैं। जब मैं 59 दिनों में दिल्ली में किए वादे पूरा कर सकता हूं तथा भ्रष्टाचार मिटा सकता हूं तो आप भी ये कर सकते हैं। जनता आपसे यही मांगती है। पंजाब को प्रगति पर आगे लाने के लिए काम तो करने होंगे।


Download Android App
Download iOS App



