पंजाब सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार तड़के राज्य के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। धर्मसोत कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन मंत्री थे। उन्हें अमलोह से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, यह कदम भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
दो लोगों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
दो लोगों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
सतर्कता ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि गुरमनप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह हम्मी ने धर्मसोत के मंत्री रहने के दौरान वन विभाग में कथित गलत कामों का ब्यौरा मुहैया कराया था। बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर के कार्यकाल के दौरान एक आईएएस अधिकारी कृपा शंकर सरोज ने छात्रवृत्ति घोटाले में साधु को आरोपित किया गया था। हालांकि उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दी गई थी।

एडीजीपी वरिंदर कुमार की नियुक्ति के बाद हुई कार्रवाई
बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सतर्कता ब्यूरो से आईपीएस अधिकारी ईश्वर सिंह को हटाने और एक अन्य अधिकारी एडीजीपी वरिंदर कुमार को मुख्य निदेशक के रूप में तैनात करने के एक सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि, अधिकारी वरिंदर ने अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान राज्य के खुफिया प्रमुख के रूप में कार्य किया था। खबरों के मुताबिक दावा किया गया है कि, वरिंदर ने विधायकों व मंत्रियों के भ्रष्टाचार का एक डोजियर बनाया था, जिसपर कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।