लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पंजाबः CM चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस की तीसरी सूची जारी

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी हुई सूची में कुल 8 उम्मीदवारों का नाम है

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी हुई सूची में कुल 8 उम्मीदवारों का नाम है। लिस्ट के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जिन दो सीटों से चन्नी मैदान में उतरेंगे उसमें पहली चमकौर साहिब (एससी) सीट है और दूसरी भदौर सीट है जहां वो चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है। 
अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को उतारा
अटारी आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने तरसेम सिंह को उतारा है। खेमकरन से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वजोत सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भदौड़ आरक्षित सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरनाला से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।