पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। राज्य की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आप (आम आदमी पार्टी ) के उम्मीदवर भगवंत मान को शराबी और अनपढ़ व्यक्ति कहा है। उन्होंने कहा ऐसे लोगों के हाथ में राज्य की बागडोर कैसे दे सकते हैं। यह बात उन्होंने भटिंडा में एक रैली को संबोधित करते हुए कही।
बीजेपी और ‘आप’ ने चन्नी पर साधा निशाना
सीएम चन्नी ने रैली में कहा भगवंत मान एक अनपढ़ व्यक्ति है उन्होंने 12वीं भी तीन साल में पास की है। चन्नी ने कहा ऐसे व्यक्ति को हम पंजाब की कमान नहीं दे सकते। भगवंत मान पर निशाना साधने से पहले सीएम चन्नी बुधवार को खुद विवादित बयान में फंस गए। उन्हें अपने यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर दिए बयान पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने उन पर जमकर निशाना साधा और इन राज्यों के लोगों को अपमान करने का आरोप लगाया। दरअसल एक चुनावी रैली में सीएम चन्नी ने कहा था कि यूपी, बिहार और दिल्ली के ‘भैया’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे।
केजरीवाल बोले चन्नी का बयान बेहद शर्मनाक
मुख्यमंत्री चन्नी के यूपी, बिहार और दिल्ली वाले बयान को आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बेहद शर्मनाक बताया और उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की। केजरीवाल ने कहा, हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा चन्नी ने हाल ही मे मरे रंग को लेकर ताना मारते हुए मुझे कला अंग्रेज कहा था।