लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कांग्रेस अल्पसंख्यक विरोधी, अमरेंद्र का सीएए से इंकार, संविधान के खिलाफ निर्णय – शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात महानगर लुधियाना पहुंचे।

लुधियाना : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात महानगर लुधियाना पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेकर राजनीतिक और अगले सूबा प्रधान बनाए जाने के बारे में भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की। 
चौहान यह रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड़ स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत करते कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया नागरिकता संशोधन कानून पंजाब सरकार को लागू करना पड़ेगा, क्योंकि इसको देश के दोनों सदनों ने पास किया है।  
उन्होंने दावा किया कि  ‘नागरिकता संशोधन एक्ट न टलेगा और ना ही इसमें किसी तरह का संशोधन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1984 में मॉब लिंचिंग करने वाली कांग्रेस पार्टी आज सीएए के नाम पर देश में दंगे करवाने पर तुली हुई है। ’ 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध करके पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में बसने वाले अल्पसंख्यक लोगों के खिलाफ बोल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं जिसके चलते 10 जनपथ से सीएए के खिलाफ विरोध उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इस मामले पर क्यों नहीं बोले? वह पाक  प्रधानमंत्री इमरान खां से दोस्ती निभा रहे है। 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले ने यह दिखा दिया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात कैसे हैं। चौहान ने कहा कि 1947 में विभाजन का दंश पंजाब झेल चुका है। तब पाकिस्तान में 23 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे, आज संख्या 2 फीसद रह गई है। 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को यह जवाब देना होगा कि वर्षों से प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी हिन्दू और सिखों को क्यों वह पंजाब से निकाल देंगे। सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने कहा हर छोटी बड़ी बात पर बोलने वाले नेताओं की भी बोलती बंद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को नया भाजपा प्रधान मिल जाएगा। इस दौरान उनके साथ यूपी के सह प्रभारी सुनील ओझा भी मौजद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने पंजाब कोर कमेटी सदस्यों के साथ वन टू वन मीटिंग की। पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए शिवराज चौहान ने नए प्रधान के लिए पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राजिंदर भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, मदनमोहन मित्तल, सांसद सोमप्रकाश, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला मौजूद रहे।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।