आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास के एक राहत भारी खबर है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द कर दिया है।
भड़काऊ बयान देने के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज
बता दें कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसी साल 12 अप्रैल को आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही उन पर धर्म और नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद कुमार विश्वास ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। इस मामले में न्यायमूर्ति अनूप चितकारा की पीठ सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि काननू की प्रक्रिया के सरासर दुरुपयोग किया गया। और इसे राजनीति से प्रेरित बताया था।
हाई कोर्ट ने दी विश्वास को बड़ी राहत
पंजाब में रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने केजरीवाल पर अलगाववादियों के समर्थन का आरोप लगाया था।उसके बाद पुलिस 20 अप्रैल को कुमार विश्वास के घर पहुंची थी और फिर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया था। इस मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में कुमार विश्वास को राहत दी है। अदातल ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। उन पर पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था।