पंजाब के भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने राज्य में बजट पेश करने वाले हैं।हालांकि, यह विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा । मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून को पहला बजट पेश किया जाएगा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य की आम जनताओं की राय पर बनाया गया हैं। इस बात की फैसला मंत्रिमंडल की अहम बैठक में लिया गया हैं।
भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा...
ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ!
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ 'ਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ..ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਾਏ ਨਾਲ ਬਣਿਆ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਬਜਟ ਪੇਸ਼ ਹੋਵੇਗਾ..ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਫ਼ੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ 24 ਜੂਨ ਤੋਂ 30 ਜੂਨ ਤੱਕ ਚੱਲੇਗਾ ਅਤੇ 27 ਜੂਨ ਨੂੰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਬਜਟ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ pic.twitter.com/3Ywc69FhAb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 7, 2022
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी पंजाबवासियों को बधाई। पंजाब के इतिहास में पहली बार आम लोगों की राय से बना बजट पेश होगा। आज पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला किया गया कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट किया जाएगा।’’
आम जनता की राय पर बना है यह बजट- मान
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे थे और इसे ‘‘जनता बजट’’ करार दिया था। ‘आप’ मार्च में राज्य विधानसभा की 117 सीट में से 92 पर जीत हासिल करके पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई थी। विधानसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल से जून तक का लेखानुदान पारित किया था।