Punjab News : पंजाब में प्रचंड गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान

Punjab News : पंजाब में प्रचंड गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान

Punjab News

Punjab News : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। जालंधर में 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दो दिनों से निरंतर अधिकतम तापमान जस का तस बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार के लिए भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

Highlight : 

  • पंजाब में भीषण गर्मी का प्रचंड रूप
  • जालंधर में तापमान 43 डिग्री के पार
  • बारिश का पूर्वानुमान भी जारी

तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

पंजाब में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। जालंधर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। बारिश होने के बाद तापमान में कमी हो सकती है। महानगर में दिनभर लू चलले से लोग परेशान रहें। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिनों से निरंतर अधिकतम तापमान यथावत बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार के लिए भी भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। दूसरी तरफ डाक्टरों की तरफ से भी निरंतर बढ़ती हुई गर्मी के बीच में अधिक समय धूप में रहने और बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। मंगलवार को जहां दिन के समय भयंकर गर्मी की संभावनाएं बन रही है। वहीं देर शाम के समय से मौसम बिगड़ने की भी संभावनाएं बन रही है। जो अगले तीन दिनों तक रह सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश की भी संभावनाएं बनेंगी, जिसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। मंगलवार के बाद बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।