पंजाब में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच रविवार को राज्य के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और एक दिन पहले मानसा शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
चीन विवाद : राहुल बोले-PM को छोड़कर हर किसी को सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास
मंत्री ने गले में खरास की शिकायत की, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई। कांगड़ ने मीडिया को फोन पर बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उनके आवास पर इलाज चल रहा है। इससे पहले, दो कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोरोनावायरस से संक्रमित निकले थे।
–