BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

पंजाब में यात्रा आरंभ करने से पहले राहुल गांधी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरु करने से पहले मंगलवार दोपहर में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पहुंचे है। यह यात्रा हरियाणा के अंबाला में पूरी हो गई है। रात विश्राम के बाद यात्रा पंजाब में कल से शुरु होगी। 

राहुल मंगलवार शाम फतेहगढ़ साहिब जाएंगे 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी अमृतसर में कुछ घंटे बिताने के बाद मंगलवार शाम फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। अमृतसर में पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद यात्रा आरंभ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की। इस दौरान पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राज बब्बर भी इस यात्रा में शामिल हुए।

पानीपत के रास्ते यात्रा हरियाणा में दाखिल हुई थी

यात्रा गत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला तक पहुंची। गत 21 से 23 दिसंबर के बीच भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी।

सरहिंद में रात्रि विश्राम होगा

रमेश ने बताया, दोपहर में आज भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी। हम पंजाब आएंगे और सरहिंद में रात्रि विश्राम होगा। बुधवार सुबह यात्रा संबंधी ध्वज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी की पंजाब इकाई को सौंपा जाएगा। इसके बाद हम पंजाब में पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा बुधवार को मंडी गोबिंदगढ़ से होकर गुजरेगी और खन्ना में रात्रि विश्राम होगा।

यात्रा रोजाना 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यात्रा के तहत रोजाना दो चरणों में करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रमेश ने बताया, 12 जनवरी को पंजाब में यात्रा सिर्फ सुबह की पारी में होगी और तय दूरी पूरी की जाएगी। इसके बाद लोहड़ी त्योहार के मद्देनजर उसी दिन दोपहर के बाद और फिर 13 जनवरी को पूरे दिन विश्राम रहेगा।

हरियाणा में यात्रा में बढ़चढ़ के लोगों ने हिस्सा लिया

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, के सी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह यात्रा जिन इलाकों से गुजरी वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए।

रमेश ने नाम लिए बिना नफरत फैलाने वालों पर कसा तंज 

किसी का नाम लिए बगैर रमेश ने आरोप लगाया कि देश में भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा, समाज में विविधता है और इसका दुरुपयोग किया जा रहा है ताकि समाज को बांटा जा सके। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये हमारा लक्ष्य है कि यह संदेश लोगों तक पहुंचाया जाए कि कांग्रेस पार्टी जोड़ती है, वह तोड़ती नहीं है। हमारे संविधान निर्माताओं ने कहा था कि अनेकता में एकता है।

विविधिता को सुरक्षित रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस विविधिता को सुरक्षित रखना कांग्रेस की बुनियादी जिम्मेदारी है तथा जो भी विचारधारा इस विविधता का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए करेगी, उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। रमेश ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर के शामिल होने की आलोचना करने के लिए भी भाजपा पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने हरियाणा में विभिन्न समूहों के साथ बातचीत की

किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई किसान संगठनों के लोगों से भी कांग्रेस नेता ने संवाद किया। टिकैत ने राहुल गांधी के समक्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत कुछ मुद्दे रखे।

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा खत्म होगी 

भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा।