BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

सरहिंद से राहुल का प्रहार - देश में भय नफरत फैला रहे है बीजेपी और आरएसएस

राहुल गांधी ने पंजाब में यात्रा आंरभ करने से पहले सरहिंद में जनता को संबोधित किया  राहुल  ने अपने संबोधन में  भाजपा पार्टी पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाए है। उन्होंने आगे कहा भारत भाईचारे और एकता तथा सम्मान के भाव में यकीन रखता है। यही कारण है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सफलता की और जा रही है। 

राहुल ने कहा, आरएसएस देश को बांट रहा है

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल ने कहा,  देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग देश को बांट रहे हैं। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं। और इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है। इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है। 

कांग्रेस नेता ने कहा,  यात्रा को जन समर्थन मिला

कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है। राहुल ने कहा,  इसकी एक वजह है जो नफरत, डर और हिंसा भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, यह न तो देश की रीत है, और न ही हमारा ऐसा इतिहास रहा है। यह देश भाईचारे, एकता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना में विश्वास रखने वाला देश है। और इसीलिए यह यात्रा सफल हो रही है।  राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा।

कौन- कौन नेता पंजाब में यात्रा में शमिल हुए?

भारत जोड़ो यात्रा’ इस चरण में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

यात्रा शुरु करने से पहले गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले बुधवार को सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका।इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के पंजाब-चरण के कार्यक्रम के अनुसार, यह फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू होकर मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होते हुए आगे बढ़ेगी।

19 जनवरी को पठानकोट में पार्टी की एक रैली

यात्रा के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले, 19 जनवरी को पठानकोट में पार्टी की एक रैली होगी। गांधी सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पैदल चलकर 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी तक श्रीनगर में पहुंचने पर समाप्त होगी, जहां गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।