शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेताओं से किसानों के ‘ज़ख्मों पर नमक न छिड़कने‘ की अपील की। किसानों के भाजपा नेताओं के विरोध, खासकर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के आवास के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली उलटने की घटना के बाद भाजपा ‘रोष‘ प्रदर्शन कर रही है।
श्री बादल ने उसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा से अपील की प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश न करे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई किसानों के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली में भाजपा किसानों को वार्ता के लिए बुला रही है और दूसरी तरफ यहां ‘रोष‘ प्रदर्शन कर किसानों को उकसाया जा रहा है।