BREAKING NEWS

लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद कानपुर में धारा 144 लागू◾दिल्ली में एक बार फिर बढ़ी सियासी तकरार, संजय सिंह ने LG पर साधा निशाना, कहा- 'बेगानी शादी में........'◾उपमुख्यमंत्री फडणवीस कोल्हापुर में हुई झड़पों पर बोले- "औरंगजेब के ये बेटे कहां से आए...?" ◾Uttar Pradesh: संजीव जीवा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था शूटर विजय यादव ◾दमोह में जबरन हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज◾CRPF के पूर्व जवान ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या ◾ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र के हस्तक्षेप के बाद हवाई किराए में 61 प्रतिशत की आई कमी ◾आज का राशिफल (08 जून 2023)◾विश्वविद्यालय परिसर के भीतर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक - जेएनयू प्रशासन◾केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ स्टे ऑर्डर के लिए जाएंगे उच्चतम न्यायालय : केजरीवाल◾नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष ने ओडिशा ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच के मुद्दे पर कांग्रेस के रूख पर उठाया सवाल ◾3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ◾MOC की 100वीं बैठक में अनुराग ठाकुर करेंगे एशियाई खेलों की तैयारी की समीक्षा◾उच्चतम न्यायालय रैपिडो को मिले नोटिस पर रोक के खिलाफ याचिका पर 9 जून को करेगा सुनवाई◾पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल-केजरीवाल सहित ये नेता होंगे शामिल ◾अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर Y + श्रेणी की सुरक्षा ◾बेंगलुरु में फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व PM देवेगौड़ा से की मुलाकात, कश्मीर फाइल्स-केरल स्टोरी फिल्म पर कही ये बात ◾कुड़मी जाति को ST का दर्जा देने के सवाल पर झारखंड से बंगाल तक बवाल, बन रहे जातीय टकराव के हालात◾पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेंगे : अनुराग ठाकुर◾ कर्नाटक : बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय कड़ी करवाई ◾

पंजाब में 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस ली जाएगी, CM बनने से पहले मान का पहला फरमान

16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 'बॉस' बनने से पहले भगवंत मान ने अपना पहला फरमान जारी कर दिया है।पंजाब की पुलिस ने 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान के राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के मद्देनजर इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है।
 जिन लोगों की सुरक्षा छिनने वाली है...
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ने 11 मार्च को एक पत्र के जरिए पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और अन्य पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। हालांकि, अदालत के विशेष निर्देशों पर जिन मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गयी है, उनकी सुरक्षा वापस नहीं ली जाएगी। जिन लोगों की सुरक्षा छिनने वाली है, उनमें पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियान और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के पी सिंह प्रमुख हैं।
इन नेताओं के नाम है शामिल
जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली जाएगी, उस सूची में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, सुखबिंदर सरकारिया और बरिंदरमीत सिंह पाहरा के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की सुरक्षा भी वापस ली जाएगी।
भाजपा और शिअद के नेता
भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं में दलजीत सिंह चीमा, तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलूका, चुन्नी लाल भागा, मनोरंजन कालिया, अनिल जोशी, दिनेश बब्बू, आदेश प्रताप सिंह कैरों और पूर्व विधायक शरणजीत ढिल्लों और पवन कुमार टीनू भी पुलिस सुरक्षा गंवाने वालों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में आप के पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, कंवर संधू, अमरजीत सिंह संदोआ और एचएस फूलका के नाम भी शामिल हैं।