लुधियाना के शाहीन बाग में नए नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के आज 36वें दिन सिख भाईचारे के गुरप्रीत सिंह विंकल, गगनदीप सिंह रिंकल, सरदार कमलप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को कड़ा प्रसाद बांटा।
इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह विंकल ने कहा कि देश का संविधान बचाने के लिए हम सभी एकजुट हैं हमारी एकता ही भारत वंश की असल ताकत है।