शिरेामणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि ताइक्वांडो में अंतरराष्टीय स्तर के मुकाबलों में गोल्ड मैडलिस्ट विजेता गुरू सिख खिलाड़ी रविंद्र सिंह को शिरोमणि कमेटी के आंतरिक सदस्यों के फैसलो के मुताबिक सम्मानित किया जाएंगा। भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने खिलाड़ी रविंद्र सिंह से उसकी खेल प्राप्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।
शिरेामणि कमेटी प्रधान लोगोंवाल को मिलते समय इलाका सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर भी मौजूद थे। इस अवसर पर लोंगोवाल ने रविंद्र सिंह को गुरू बक्शीश सिरौपा देकर सम्मानित किया।
स्मरण रहे कि पटियाला के भुनरहेड़ी निवासी लखविंद्र सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह ने थाइलैंड के बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप दौरान गोल्ड मैडल हासिल किया है। इसके अलावा उसने नेपाल में सिलवर और भूटान में हुए मुकाबलों के दौरान गोल्ड मैडल हासिल किया है। 12वी पास रविंद्र सिंह ने कहा कि वह अपनी अगली पढ़ाई के साथ-साथ ताइक्वांडो में और शिखरों को छूना चाहता है।
कमेटी सदस्य जरनैल सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके हलके का गुरू सिख नौजवान रविंद्र सिंह खेलों के दौरान अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
– रीना अरोड़ा