नयी दिल्ली : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की अमरिंदर सिंह की सरकार के कानून व्यवस्था के मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पंजाब में पटियाला के पार्टी जिला अध्यक्ष चेतन सिंह को निशाना बनाते हुये की गयी कथित गोलीबारी का हवाला देते हुये कहा ‘‘पंजाब में कानून व्यवस्था में दिनोंदिन गिरावट आ रही है। यह कांग्रेस की अमरिंदर सरकार की पूर्ण विफलता का सबूत है।’’
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह पर उस समय गोलीबारी की गयी जब उन्होंने एक युवती को अपहृत किये जाने से बचाने की कोशिश की। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब सरकार से इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



