लुधियाना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस सूबा जत्थेबंदी और समस्त जिलों की जत्थेबंदियों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ अपने पद पर बने रहेंगे। आज कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी ने सूबे की एक्सजीक्यूटिव कमेटी और पंजाब के समस्त जिला कमेटियां भंग कर दी है। उन्होंने कहा कि अंतिम आदेश तक पंजाब कांग्रेस के प्रधान के रूप में सुनील जाखड़ अपने पद पर बने रहेंगे।
स्मरण रहे कि इस बदलाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के बाद जहां कैप्टन अमरेंद्र सिंह के दिल्ली लौटते ही मंत्रीमंडल में विस्तार की चर्चा हुई थी और सुनील जाखड़ ने भी कांग्रेस के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने का इशारा किया था।
– सुनीलराय कामरेड