लुधियाना-गुरदासपुर : पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मकलोडगंज 18 सिख रेजीेमेंट में तैनात एक फौजी जवान ने आधी रात को अंधाधुंध गोलियां बरसाकर अपने साथ के 2 साथी जवानों का कत्ल करने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिनमें एक जवान नायक हरपाल सिंह जो जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव ठुंडी का निवासी था। जबकि मृतक दोषी की पहचान 21 वर्षीय जसबीर सिंह निवासी बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है। दूसरा मृतक भी पंजाब के ही सीमावर्ती जिले तरनतारन का 43 वर्षीय हवालदार हरदीप सिंह है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव ठुंडी के नायक हरपाल सिंह की आयु 40 साल बताई जा रही है। वह सिख रजीमेंट मकलोडगंज में तैनात था।
यह भी पता चला है कि रात 2 बजे के करीब जब वह गहरी निंद्रा की आघोष में था, तो डयूटी कर रहे एक अन्य सिपाही जसबीर सिंह द्वारा हरपाल सिंह के साथी पर गोलियां दागी, जिसके बाद गोलियों की आवाज सुनते ही हरपाल सिंह उठा तो उसपर भी गोलियां चलाकर दोनों जवानों की हत्या करने के बाद कातिल जसबीर सिंह ने स्वंय को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह दुखदाई खबर मिलते ही दोरंगल के इलाके में शोक सी लहर है।
PAK आर्मी चीफ के भड़काऊ बयान पर सिद्धू बोले, नो कमेंट्स
जबकि दूसरी तरफ गोलियां मारकर आत्महत्या करने वाला सिपाही जसबीर सिंह के गांव राजगढ़ के लोगों के मुताबिक उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि उनके गांव का जसबीर सिंह 2 अन्य सीनियर सेना जवानों की हत्या कर सकता है। जसबीर के घर में माता-पिता ही है और जसबीर के दोस्तों के मुताबिक जसबीर शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति था।
जसबीर के ताया सुरजीत सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय जसबीर सिंह 17 माह पहले ही 12वी कक्षा पास करके सेना में भर्ती हुआ था। साधारण किसान परिवार से संबंधित जसबीर के पिता निरभेह सिंह 3 एकड़ जमीन के मालिक है। परिवार का कहना है कि समस्त घटना की सच्चाई तो जांच के बाद ही पता लगेंगी, परंतु जसबीर ने कभी सेना में किसी अधिकारी और साथी की शिकायत या कोई लड़ाई-झगड़े के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और वह कुछ समय पहले ही छुटटी काटकर गांव से वापिस गया था।