लुधियाना-अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज रेल हादसे के घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल से पहले अकाली दल आगु विक्रम सिंह मजीठिया रेल हादसे में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए शीतला मंदिर पहुंचे हुए थे।
इस दौरान दोनों नेताओं ने हादसे के दौरान शिकार हुए लोगों का हाल अस्पताल जाकर पूछा। वह अस्पतालों में घायल लोगों से मिले और हादसा स्थल जोड़ा फाटक भी गए। उन्होंने हादसा पर दुख जताया और इसमें मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया। सुखबीर ने कहा कि यह अक्षम्य लापरवाही है और इसे रोका जा सकता था। इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, यह नरसंहार की तरह है।
गम-गुस्से और लाचारी के बीच ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों में से 36 का हुआ अंतिम संस्कार
सुखबीर बादल से पहले घटना स्थल पर आप नेता और पंजाब विधानसभा में पूर्व प्रतिपक्ष नेता सुखपाल खेहरा भी अपने समर्थकों के साथ आएं थे। जबकि पंजाब के राज्यपाल श्री वीपी बदनौर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्पताल में जाकर घायलों का कुशलश्रेम पूछते नजर आएं।
इस दौरान वीपी बदनौर ने गुरूनानक देव और सिविल अस्पताल का दौरा किया और हादसे में जख्मी लोंगो को हौसला बनाए रखने के लिए अपील की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधकों कोकिसी भी प्रकार की घायल व्यक्तियों के इलाज में कमी ना रहने की हिदायतें दी।
– सुनीलराय कामरेड