लुधियाना: तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह जी का बाद दोपहर आज देहांत हो गया, वह मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल थे। वह दिमागी परेशानी के कारण पिछले 3 महीनों से अस्पताल में दाखिल थे। उनकी बीमारी के कारण ही शिरोमणि कमेटी ने उनके स्थान पर नए जत्थेदार को सेवा सौंपने के लिए विचार कर रहे थे, हालांकि इस संबंध में शिरोमणि कमेटी द्वारा कोई भी फैसला नहीं लिया गया था कि अचानक आज ज्ञानी मल्ल सिंह जी का देहांत हो गया। ज्ञानी मल्ल सिंह जी को इंफेक्शन के कारण श्री गुरू हरि कृष्ण चैरीटेबल अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह जी का बुधवार सुबह 11 बजे तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सामने मैदान में दाह-संस्कार किया जाएंगा।
इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के महासचिव भाई अमरजीत सिंह चावला ने देते हुए कहा कि सिख पंथ में जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह जी ने अतुलनीय निष्काम सेवा निभाई है, जिसके लिए सिख पंथ उन्हें हमेशा याद रखेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जत्थेदार 63 साल के थे, वह गांव ताजो के जिला बरनाला के रहने वाले थे। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक ज्ञानी मल्ल सिंह का डेढ़ साल पहले दिमाग में टयूमर के कारण आप्रेशन हुआ था, हालांकि उसके बाद वह कुछ ठीक हो गए थे। कुछ समय पहले ही उनके दिमाग में टयूमर पुन: स्थापित हो गया। ज्ञानी मल्ल सिंह को 2013 में ज्ञानी तरलोचन सिंह जी के अकाल चलाने के पश्चात तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी का जत्थेदार नियुक्त किया गया था।
(श्री आनंदपुर साहिब, सुनीलराय कामरेड)