लुधियाना-अमृतसर : सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आज स्पष्ट कहा कि सिखों की महान व 115 साल पुरानी प्राचीन संस्था चीफ खालसा दीवान के 83 वर्षीय अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की वायरल हुई अश्लील वीडियो कलिप से सिखों की भावनाएं आहत हुई है। चड्ढा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंची अलग अलग संस्थाओं के नेताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए स. चरणजीत सिंह चड्ढा को पांच सिंह साहिबान की होने वाली अगली बैठक में स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चड्ढा को चीफ खालसा दीवान समेत अलग अलग सिख धार्मिक संस्थाओं पर निभाई जाती जिम्मेवारियों से मुक्त किया जाता है। चड्ढा न तो किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और न ही किसी सिख धर्म के धार्मिक संगठन की गतिविधियों में हिस्सा ले सकते है। चीफ खालसा दीवान सिखों की महान शिक्षण व धर्म प्रचार संस्था है। उसका अध्यक्ष अगर इस तरह की कोई कार्रवाई करता है तो से दुनिया भर में सिखों के मान सम्मान को ठेस पहुंचती है।
उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले चीफ खालसा दीवान के प्रबंधों के तहत चलने वाले एक स्कूल की महिला ङ्क्षप्रसिपल के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद चीफ खालसा दीवान के प्रधान चरणजीत ङ्क्षसह चड्ढा को कमेटी सदस्यों ने अध्यक्ष पद से हटा दिया था हालांकि चड्ढा ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन कमेटी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से चीफ खालसा दीवान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनराज ङ्क्षसह को संस्था का कार्यवाहक अध्यक्ष चुन लिया है।
इसी बीच जानकारी मिली है कि चरणजीत ङ्क्षसह चड्ढा अमृतसर से दिल्ली चले गए हैं। इस संबंध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मनदीप सिंह मन्ना ने चड्ढा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब को शिकायत सौंपते हुए कहा था कि चड्ढा ने सिख मर्यादाओं का हनन किया है, ऐसे शख्स को सिख पंथ से निष्कासित किया जाए। जबकि चीफ खालसा दीवान के सदस्यों ने भी एक ज्ञापन चड्डा के खिलाफ धार्मिक कार्रवाई करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांग पत्र सौंपा था।
उधर, वीडियो में दिखाई दे रही पीडि़त महिला प्रिंसीपल ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को चड्डा और उनके पुत्र के खिलाफ उसका यौन शोषण करने व जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत भेजी है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार
– सुनीलराय कामरेड