BREAKING NEWS

BSP के खिलाफ दुष्प्रचार से होशियार रहे दलित समाज - मायावती◾BRS नेता ने PM Modi की डिग्रियों का उड़ाया मजाक◾कांग्रेस 4 अप्रैल की बैठक के बाद कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी- सिद्धरमैया◾उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने वाले नारायण राणे को कोर्ट ने बरी किया◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में 'सावरकर गौरव यात्रा' का किए नेतृत्व◾भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर ने 2021-22 में बजट का 20 प्रतिशत कम उपयोग किया'◾NSA अजित डोभाल ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक ◾भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, जानें अपने शहर का हाल

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही तथा दोनों राज्यामें में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

इसके अलावा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, आठ डिग्री, 5.6 डिग्री, 5.8 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री, 2.6 डिग्री, 4.6 डिग्री, 3.5 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।