लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, जानें अपने शहर का हाल

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार सुबह भी जारी रहा। इस दौरान, 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रूपनगर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार सुबह भी जारी रहा। इस दौरान, 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रूपनगर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। रूपनगर के अलावा, पंजाब के अन्य स्थानों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। पटियाला में रविवार रात को पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, अमृतसर में 7.6 डिग्री, पठानकोट में 7.3 डिग्री और बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के झज्जर में भी कड़ाके की ठंड जारी है और वहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 7.7 डिग्री और करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और सिरसा में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।