सुखा कहलवां गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Summary :

जालंधर पुलिस और थाना लामबड़ां पुलिस द्वारा कुख्यात सुखा कहलवां गैंग के 6 सदस्यों को लूटमार की वारदाताओं को अंजाम देने के आरोपों में गिरफतार किया है। पुलिस

लुधियाना-जालंधर : जालंधर पुलिस और थाना लामबड़ां पुलिस द्वारा कुख्यात सुखा कहलवां गैंग के 6 सदस्यों को लूटमार की वारदाताओं को अंजाम देने के आरोपों में गिरफतार किया है। पुलिस ने गिरफतार किए गए बदमाशों से 7 पिस्तौल, तेजधार हथियार, एक कार और 250ग्राम नशीले पाउडर भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ जारी है।

जालंधर देहात के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनको गिरफतार किया है। यह सुखा कहलवां की हत्या के उपरांत उसके गैंग को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे।

राफेल डील : SC के फैसले पर जेटली बोले- झूठ की उम्र कम होती है

एसएसपी के मुताबिक यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकटठे हुए थे और पुलिस ने इनको जालंधर के लामबड़ां इलाके से गिरफ्तार किया है।

इस गैंग को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लीड कर रहा था और वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और अपने ही गांव में कृषि का काम करता था। सुखा कहलवां की मौत के बाद वह इस ग्रुप को अपडेट करने में लगा हुआ था।

robbery

इसके ऊपर जालंधर और अमृतसर में कई केस दर्ज है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गुरप्रीत सिंह, राजिंद्र सिंह, अमित कुमार, शहजाद चौधरी और अविनाश कुमार शामिल है और इन सभी की आयु 18 से 30 के मध्य बताई जा रही है।

– सुनीलराय कामरेड

Desk Team