लुधियाना : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कहा है कि वह गांव स्तर पर पंचायती राज प्रबंध की बहाली और लोक हितों की लड़ाई लड़ेगी, क्योंकि लोकतंत्र की नींव माने जाते पंचायती राज प्रबंध को दशकों से सत्ता का आनंद लेती आ रही रिवायती पार्टियों ने अपने निजी और राजनैतिक मंतव्यों के लिए जी भर कर इस्तेमाल किया है और गांवों में जोड़तोड़ कर गुटबाजियों को पक्का किया है। पंचायती राज प्रबंध देहाती जिंदगी और रोजमर्रा की छोटी -बड़ी मुश्किलों से कितनी ज़्यादा और कैसे निजात दिला सकता है, इस संबंधी ग्रामीण लोगों को सोचने तक भी नहीं दिया।
आप द्वारा जारी संयुकत प्रैस बयान में पार्टी के सूबा सह -प्रधान डा. बलबीर सिंह, जोन प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल, डा. रवजोत सिंह, दलबीर सिंह ढिल्लों, गुरदित्त सिंह सेखों, महिला विंग की प्रधान मैडम राज लाली गिल और यूथ विंग के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिद्धू ने कहा कि रिवायती गुटों कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने लोकतंत्र व्यवस्था में सब से अधिक नुकसान पंचायती राज संस्थायों का किया है। आम आदमी पार्टी केंद्रित हो कर पंचायती राज प्रणाली में लोक हितों प्रति सूबा स्तरीय मुहिम चलाऐगी और लोगों को उन के पंचायती राज अधिकारों के बारे में जागरूक करेगी।
पाक सेना प्रमुख को गले लगाने पर बोले सिद्धू – यह केवल ‘झप्पी’ थी, राफेल सौदा नहीं
डा. बलबीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान की 73वीं और 74वीं सोध 24 अप्रैल 1993 के नोटिफिकेशन होने उपरांत पंजाब में 21 अप्रैल 1994 को पंजाब पंचायती राज एक्ट 1994 नोटीफाइड कर दिया गया परंतु करीब ढाई दशकों के बाद भी इस एक्ट को न तो हकीकी रूप में लागू किया गया और न ही 29 सेवाओं में से पंचायतों के हवाले की सेहत, जन सेहत और स्कूल शिक्षा जैसी सेवाओं को सही अर्थों में लागू किया गया, उल्टा गांवों की जल स्पलाई सेवा बर्बाद कर दी गई।
आप नेताओं ने कहा कि जब तक हर ग्रामीण नागरिक को ग्राम पंचायत, पंचायत संमतियों और जि़ला परिषद जैसी कार्यकारिणी संस्थायों और सब से महत्वपूर्ण ग्राम सभा नाम की विधान सभा संस्था की शक्तियों और अधिकारों के बारे में जागरूक नहीं होते तब तक न तो पंचायती राज प्रबंधन सुधार होगा और न ही गांवों का विकास और देहाती स्तर पर लागू होने वाली जन -हित योजनाएं वास्तवीकता में रूप में लागू हो सकतीं हैं।
डा. बलबीर सिंह और आप नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ग्राम सभा के माडल को वास्तवीकता रूप में बहाल करने के लिए सभी हमख्याल और सामाजिक संगठनों को साथ ले कर लोक लहर खड़ी करेगी।