लुधियाना : बॉलीवुड अदाकार अभिषेक बच्चन ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हाजिरी लगवाकर माथा टेका और गुरू घर का आर्शीवाद ग्रहण किया। वह अपनी नई फिल्म मनमर्जियां के प्रचार के लिए आए हुए थे।
उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरूआत उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब से शुरू की थी और अब इस फिलम की सफलता हेतु अरदास करने आए है। उन्होंने कहा कि इस स्थान के दर्शनों उपरांत बहुत शांति हासिल होती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे 40 दिनों तक फिल्म की शूटिंग के संबंध में आते रहे है। इस दौरान उन्हें कोई भी परायापन नजर नहीं आया।
फगवाड़ा के गोल चौक मामले में 3 हिंदू नेताओं को मिली जमानत
फिल्म में दस्तारधारी सिख नौजवान का किरदार निभाए जाने संबंधित पूछे गए सवाल पर अभिषेक ने कहा कि वह फिलम में रोबी नामक सिख नौजवान का किरदार निभा रहे है, जिस कारण उनहें बहुत खुशी और मान महसूस हुआ।
इस दौरान हरमंदिर साहिब में माथा टेकने से पहले अभिषेक बच्चन ने गुरूरामदास लंगर हाल में संगत के झूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई। उनके साथ कहानीकार कनिका ढिल्लो, निर्माता एलराय भी मोजूद थे।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



