पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में पार्टी को गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं है और पार्टी अपने दम पर सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी ।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के गठबंधन समिति को अपने विचारों से अवगत करा दिया है ।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक के दौरान पार्टी मामलों पर चर्चा हुई, खास तौर से आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े मसलों पर ।


Download Android App
Download iOS App



