कानून की पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय एक छात्रा ने पंजाब पुलिस के सहायक महानिरीक्षक पर धमकी देने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अमृतसर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में मंगलवार की शाम इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने आरोप लगाया कि एआईजी पिछले तीन महीनों से उसे फोन कर रहे थे और यौन संबंध नहीं बनाने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की धमकी देते थे।
उन्होंने बताया कि महिला विवाहित है। उसने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी ने अमृतसर के एक होटल में उससे बलात्कार का प्रयास भी किया था। होशियारपुर जिले की निवासी महिला ने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उसकी मां को जानता है। अमृतसर पुलिस आयुक्त एस एस श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



