आम आदमी पार्टी ने 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में पांच उम्मीदवारों के नामों की मंगलवार को घोषणा की। पार्टी की कोर समिति के अध्यक्ष बुधराम ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सांसद भगवंत मान और साधू सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र संगरूर और फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे।
शाम चौरासी सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके रवजोत सिंह होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के माझा जोन के प्रभारी कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर सीट से चुनाव लड़ेंगे और 2017 में मोहाली से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नरिंदर सिंह शेरगिल को आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है।
बुधराम ने बताया कि बाकी आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। आप ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 13 में से चार सीटें जीती थीं।


Download Android App
Download iOS App



