लुधियाना : पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने लुधियाना के उद्योगपतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री राज्य के साथ साथ देश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। यहां की साइकिल, सिलाई, ऑटो पाटर्स और होजरी विश्व प्रसिद्ध इंडस्ट्री है। यह राज्य और देश की आर्थिक विकास के साथ साथ हजारों परिवारों को रोजगार मुहैया करवा रही है। उन्होंने देश के उद्योगपतियों की प्रशंसा करते कहा कि कारोबारियों के सिर पर आज देश काफी क्षेत्र में आत्मनिर्भर है।
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से अपना 39वां वार्षिक समागम में पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब के औद्योगपतियों को आहवाहन देते हुए कहा कि वे पैसा कमाने की बजाए अधिक ध्यान अपने ब्रांड विकसित करने में दें। उन्होंने कहा कि जो बड़ी कम्पिनयों ने पैसे की तरफ ज्यादा ध्यान दिया होता है वह स्थाई नहीं हो सकती। इस दौरान उन्होंने 6 औद्योगपतियों और कारोबारियों को भी सम्मानित किया।
सम्मानित से पहले राज्यपाल वीपी बदनौर ने उद्योग को ओर प्रफुलित करने के लिए जापान और अन्य विकसित देशों को अधार बनाने की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके कई विश्व प्रसिद्ध उद्योगपतियों की कामयाबी पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि केंद्र ौर राज्य सरकार इंडस्ट्री को ओर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और नई स्कीमे बनाई जा रही है। जिनका उद्योगपतियों को लाभ लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने खुद इंडस्ट्री के साथ नजदीक से काम किया है और इंडस्ट्री के साथ नजदीक से ही जुड़े है। उस समय देश में कुछ ही उद्योग होते थे।
उन्होंने अपने अतीत के बारे में कहा कि वह राजस्थान के भीलवाड़ा क्षेत्र से संबंध रखते है। जहां इडस्ट्री ने काफी तरक्की की है। यह सब सख्त मेहनत और ईमानदारी से ही संभव है। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों में अपना योगदान डालने वाले लोगों को लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया। जिनमें अंबर इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमटिड गुडग़ांव के दलजीत सिंह, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर जतिंदर सिंह, नई दिल्ली के अभिमन्यू मुंजाल, नोबल फाउंडेशन के राजिंदर शर्मा, गंगा एरोवूल्ज के रविंदर वर्मा, जनरल बिक्रम सिंह थे। इस मौके पर डॉ. केएनएस कंग, कमल वडेरा, रमेश गुप्ता, रिशी पाहवा, वीके गोयल भी हाजिर थे।
– रीना अरोड़ा