लुधियाना-अमृतसर : गुरू की नगरी अमृतसर के एक रिहायशी स्थल में हथियारों के बल पर दाखिल हुए लुटेरों ने एक परिवार से 35 हजार रूपए की नकदी और 3 किलो सोना समेत कानों की बालियां लेकर फरार हुए है। इस संबंध में आम लोगों का कहना है कि लुटेरे घटना स्थल के इर्द-गिर्द ही कही छिपे हुए है। घटना के तुरंत पश्चात पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी करते हुए लुटेरों को दबोचने के लिए छापेमारी जारी की है।
यह घटना रानी का बाग के पास स्थित इलाके की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हथियारबंद लुटेरों ने घटना को अंजाम देने से पहले एक नेपाली परिवार के घर दाखिल हुए और फिर उन्होने कोठी में रह रहे दंपती को बंदूकों के बल पर बंधक बनाकर दूसरी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।
शिरोमणि कमेटी सदस्य और पंथक आगु धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के रानी बाग इलाके के एक मकान में शनिवार को दोपहर बाद तीन लुटेरे घुस आए। हथियारों से लैस बदमाशों ने मकान में मौजूद संगीता और उसके पति किशन को बंधक बना लिया। दोनों ने बताया कि बदमाशों ने बंदूकें ले रखी थी और अपने चेहरों पर कपड़े बांध रखे थे। संगीता और किशन के अनुसार, बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उनको अपने कब्जे में ले लिया और चुप रहने को कहा। विरोध करने पर उन्होंने दंपती के साथ मारपीट भी की और उनको हथियार दिखाकर चुपचाप रहने को कहा।
उन्होंने बताया कि लूटपाट करने के बाद लुटेरों ने उनको एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद दंपती ने शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोग पहुंचे और दोनों को कमरे से निकाला। संगीता और किशन ने लोगों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। एडीसीपी लखबीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलि बदमाशों की तलाश में जुट गई। लुटेरे छत के रास्ते से भागे या सडक़ से होकर इस बारे मेें पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील छतों और घरों की तलाशी ली, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
– सुनीराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



