लुधियाना- अमृतसर : अमृतसर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली जब उसनें शहर में होने वाले हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। जब रेट हुई तो वहाँ से एक युवती और तीन लोगों को काबू किया गया है। इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश दो महीने पहले एक होटल के मालिक द्वारा दी शिकायत से हुआ। ये सैक्स रैकेट देश भर में एकम एस्कॉर्ट सर्विसस के नाम से चलाया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे एसएचओ वविंदर महाजन ने बताया कि यह सैक्स रैकेट एकम सन्नी नाम का युवक चलाता था और इस हाई फाई सैक्स रैकेट मैं ऑन डिमांड पर स्कूली और कॉलेजों की लड़कियों को परोसा जाता था। इस एकम एस्कॉर्ट सर्विसेस का एक बड़ा नैटवर्क सिर्फ अमृतसर में ही नहीं, बल्कि जालंधर, लुधियाना और पंजाब के अलावा कई बड़े शहरों में फैला हुआ है। जिसकी पड़ताल कर इसको खत्म किया जाएगा।
अभी इस सैक्स रैकेट का मुख्य आरोपी एकम पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एकम को गिरफ्त में लिए जाने के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



