लुधियाना- अमृतसर : महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच रोजगार प्राप्त करने की खातिर बेरोजगार ईटीटी टेट परीक्षा पास अध्यापक यूनियन पंजाब के कार्यकर्ताओं ने नौकरी देने की मांग को लेकर गुरू की नगरी अमृतसर के विरासती मार्ग के बाहर जलियांवाला बाग के पास रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बेरोजगार अध्यापकों ने श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में धरना देकर यहां रास्ता बंद किया वहीं धरने के दौरान इन प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने बूट पालिश किए और भीख भी मांगी।
प्रदर्शनकारी पंजाब सरकार की जन व शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विदेशी सैलानियों ने प्रदर्शन कर रहे इस बेरोजगार अध्यापकों को भीख भी दी। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टियां बांधी हुई थी। प्रदर्शनकारी कह रहे थे कि एक ओर सरकार खजाना खाली होने का बहाना लगा कर युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है दूसरी ओर मंत्री विधायक व अफसशाही अथाह खर्च कर रहे हैं।
गिरिराज का राहुल पर वार, कहा- 30 हजार का पिज्जा खाने वालों को 12,000 की नौकरी नहीं दिखाई देती
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के नेताओं दीपक कंबोज, गुरप्रीत गोराया, मलकीत लोधी, गुरदीप पठानिया और हरबंस पटियाला ने कहा कि पंजाब में इस वक्त 15000 के करीब टेट पास ईटीटी अध्यापक बेरोजगार धूम रहे है। परंतु वायदे के बावजूद भी सरकार इन को रोजगार प्रदान नहीं कर रही है। राज्य में हजारों अध्यापकों की पोस्टें खाली है। परंतु इन अध्यापकों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। इन अध्यापकों की हालत यह हो गई है इस की नौबत भीख मांगने तक पहुंच गई है। बहुत सारे बेरोजगार अध्यापक ओवर एज हो गए है।
जब भी यह अध्यापक रोजगार की मांग को लेकर जाते है तो कहा जाता है कि सरकारी खजाना खाली है। परंतु सरकारी अधिकारी मंत्री और विधायक खजाने के करोडों रूपये बेवजह उड़ा रहे है। सरकार इस वक्त पूरी तरह शिक्षा विरोधी नीतियां अपना रही है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उनकी ओर से शिक्षा मंत्री के विधान सभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया है। अब जल्दी ही मुख्यमंत्री के क्षेत्र में प्रदर्शन होगा इस के बाद इस आंदोलन को राज्य स्तर पर तेज करके हुए मंत्रियों और विधायकों का घेराव किया जाएगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



