लुधियाना-पटियाला : हरमीत सिंह पठान माजरा की अगुवाई में हुई बैठक में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रतिपक्ष नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि अकाली दल अब पंजाब में लोगों का सामना नही कर सकती।
लोगों के डर के कारण अब अकाली दल यूपी के चुनाव लडऩे जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन अमरेंद्र सिंह में दम है तो वह बहिबल गोलीकांड के दोषियों को सजा दें।
जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट के बाद दोषियों को सजा देने में कैप्टन सरकार को हाथों -पैरों की पड़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हरमीत सिंह पठान माजरा की अगुवाई के अंतर्गत 1500 के करीब वर्कर शामिल हुए है।


Download Android App
Download iOS App



