मायावती को अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश करेगा पीडीए : खैरा

Summary :

अकाली दल और आप से अलग हुए समूहों का गठबंधन ‘पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन’ (पीडीए) बसपा प्रमुख मायावती को देश के अगले प्रधानमंत्री के

लुधियाना : अकाली दल और आप से अलग हुए समूहों का गठबंधन ‘पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन’ (पीडीए) बसपा प्रमुख मायावती को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश करेगा।

पंजाबी एकता पार्टी के सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अगले प्रधानमंत्री के तौर पर मायावती को पेश करने का फैसला मंगलवार को यहां पीडीए की बैठक में सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया गया।

भगवंत मान का ऐलान- अब नहीं पीऊंगा शराब, केजरीवाल ने सराहा

पीडीए में अकाली दल (टाकसली), पंजाबी एकता पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी, यूनाइटेड अकाली दल और पटियाला से निलंबित आप सांसद धरमवीर गांधी शामिल हैं।

mayawati

बसपा की राज्य इकाई के प्रमुख रचपाल सिंह राजू भी इस बैठक में मौजूद थे।

Desk Team