लुधियाना : हरियाणा स्थित करनाल के तीर्थस्थलों के दौरे के दौरान सीएम मनोहर लाल खटटर गांव डाचर के गुरूद्वारा साहिब में नही जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मनोहर लाल खट्टर से आतंकवाद के खिलाफ लिए गए अपने स्टैंड से सीख लेने की बात कहते हुए पंजाब शिव सेना ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को चेताया है कि अगर उन्होंने ढिलमुल रवैया आतंकवादियों के खिलाफ रखा तो पंजाब के शिवसैनिक खुलकर विरोध करना शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा पंजाब में हजारों निर्दोषों को मारने के मामले में शिव सेना पंजाब जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ अपना रोष हमेशा जारी रखेगी। यह शब्द आज लुधियाना में स्थानीय कार्यालय में मीटिंग करते हुए शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमन राजीव टंडन ने कहे।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रोहित साहनी ने कहा की हरियाणा के एक गुरुद्वारा साहिब में रखे गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रोग्राम में बीते दिनों मुख्यमंत्री खट्टर ने इस लिए शिरकत करने से मना कर दिया क्योकि गुरुद्वारा साहिब के अंदर पंजाब में कभी आंतक का धुरा रहे जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर लगी थी। उन्होंने कहा शिव सेना पंजाब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस स्टैंड की प्रशंसा करती है व उन्हें जल्द ही सम्मानित भी किया जाएगा।
2019 के लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर होगा वीवीपीएटी का इस्तेमाल
शिव सेना नेता ने कहा पंजाब में कैप्टन सरकार हिन्दू विरोधी गतिविधियों को बल दे रही है। उन्होंने कहा शिव सेना पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग करती है की दरबार साहिब में लगी जरनैल सिंह भिंडरावाले की फ़ोटो को हटवाए और इस बात का प्रमाण दे कि वह हिन्दू विरोधी सरकार नही है।
शिव सेना पंजाब ने चेतावनी देते कहा अगर पंजाब में भिंडरावाला जैसे आतंकवादी की सोच को फिर से पनपने दिया गया तो राज्यभर में सरकार , मुख्यमंत्री व विधानसभा स्पीकर के पुतले फूंके जायेगे। बैठक में शिव सेना पंजाब के टकसाली नेता थापर , व्यापार सेल के चेयरमन सार्थक खन्ना, जिला प्रधान विशेष मालिक, जिला चेयरमन प्रिन्स शर्मा , रिशब कनूजिया , युवा नेता भानु प्रताप , हैपी कालड़ा , सोनू हरज़ाई आदि उपस्तिथ थे।


Download Android App
Download iOS App



