लुधियाना-कपूरथला : कपूरथला जिले के गांव हमीरा नशों के कारण पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और गांववासियों द्वारा नशों के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के बावजूद आज 40 वर्षीय अज्ञात शख्स की नशे के ओवरडोज के कारण मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत और थाना सुभानपुर के पुलिस स्टेशन इंचार्ज एसएचओ हरदीप सिंह मोके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। गांववासियों का कहना है कि उक्त शख्स नशा तस्कर के घर आया था और इस दौरान उसकी मौत हुई है।
फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर तफतीश में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



