लुधियाना-डेराबस्सी : बीती देर रात डेराबस्सी के बरवाला रोड़ पर गांव भगवास के नजदीक झाडिय़ों में एक 22 वर्षीय नौजवान की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना से समस्त इलाके में हडक़ंप मच गया। मृतक का गोलियां मारकर कत्ल किया गया था। मृतक की पहचान उभरते गायक गांव बेहड़ा निवासी नवतेज सिंह, पुत्र सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। स्मरण रहे कि कुछ वक्त पहले कलाकार परमीश वर्मा पर भी प्राणघातक हमला हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहाली के डेराबस्सी में गत रात्रि नवोदित पंजाबी सिंगर नवजोत सिंह का शव एक खाली प्लॉट में झाडिय़ों के पास पड़ा मिला। पास ही 50 मीटर की दूरी पर उनकी कार खड़ी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी पता चला है कि मृतक के शरीर में 5 गोलियां आर-पार हुई है। नवतेज मोहाली स्थित एक टॉवर में किराए पर रहता था और वही गायकी का रियाज भी करता था।
नवतेज की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि नवजोत गत रात्रि डेराबस्सी के बेहड़ा गांव में रहने वाले अपने माता-पिता से मिलने जा रहे थे। रात 11.15 बजे नवजोत ने अपनी मां को फोन किया था कि वह 5 मिनट में घर पहुंच रहे हैं। जब काफी देर तक बेटा घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया।
इसी दौरान परिजनों ने उनकी गाड़ी गांव में एक फैक्टरी के पास दिखी। कार का पिछला दरवाजा खुला हुआ था और कुछ ही दूरी पर नवजोत का खून से लथपथ शव पड़ा था। नवजोत सिंह के शरीर पर चार-पांच गोलियां लगी हुई थी। घटना के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। नवजोत सिंह के हाल ही में दो गाने रिलीज हुए थे। इस घटना के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। बता दें, इससे पूर्व कुछ समय पहले मोहाली में पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर वसूली को लेकर हमला हुआ था। हमले में परमेश बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।