लुधियाना-अमृतसर : शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने शिरोमणि कमेटी के एक्सीएन स. सुखमिंद्र सिंह को अपना निजी सहायक नियुक्त किया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी निजी सचिव स. जगजीत सिंह जगी के सेवानिवृत होने के पश्चात सौंपी गई है। स. सुखमिंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी पर आज प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सिरौपा देकर बिठाया।
इस अवसर पर सुखमिंद्र सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए गुरू साहिब का शुक्राना किया। वही विश्वास प्रकट करते हुए जत्थेदार का धन्यवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी की सेवा को तन देही से निभाएंगे। सुखमिंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी संभालने के वक्त शिरोमणि कमेटी के महासचिव गुरबचन सिंह कर्मूवाला, आंतरिक सदस्य हरदेव सिंह रोगला, मुख्य सचिव डॉ रूप सिंह, सचिव स. दलजीत सिंह बेदी और अन्य भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



