लुधियाना-रूपनगर : शिव सेना हिंदू के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा पर जेल में हमला होने की खबर आई है। इस हमले के उपरांत गंभीर अवस्था में उन्हें भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के आरएसएस नेता रविंद्र गोसाई के कत्ल केस में नजरबंद रमनदीप सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक दिन पहले जेल में आएं निशांत शर्मा पर आज हमला किया है। खरड़ के रहने वाले शिवसेना प्रधान निशांत शर्मा को पंजाब सरकार द्वारा हाई सिक्योरिटी भी दी हुई है।
स्मरण रहे कि निशांत शर्मा को पिछले दिनों चीफ जडूशियल मजिस्ट्रेट मदनलाल की अदालत ने ठगी के एक मामले में 4 साल की कैद और 5 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसी मामले के अन्य तीन आरोपी भगोड़े है।
सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे लांसनायक संदीप सिंह को सजल आंखों से सैन्य समान के साथ दी गई अंतिम विदाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुराली पुलिस नेशिव सेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा के विरूद्ध वर्ष 2011 मेें एफआईआर न. 166 दर्ज किया था, जिसमें निशांत शर्मा और अन्य साथियों द्वारा पटेल नगर हिसार (हरियाणा) के एक शख्स अनिल कुमार पुत्र लालचंद के साथ सेकेंडहैंड कार बेचने के एवज में ठगी मार ली थी। एक दिन पहले ही मानयोग अदालत ने निशांत शर्मा को उसकी करतूतों के कारण उक्त सजा सुनाकर रूपनगर जेल में बंद करने का हुकम सुनाया था।
सजा सुनने के बाद बाहर आए निशांत शर्मा का रंग उड़ा हुआ था और उसने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला सुनाया था। बेअंत सिंह कत्ल केस के आरोपी भाई जगतार सिंह हवारा पर सुरक्षा के बीच हमला करने के बाद निशांत शर्मा उस वक्त चर्चा में आया था, जब एक पेशी के दौरान जगतार सिंह हवारा ने निशांत शर्मा को जबरदस्त थप्पड़ मारा था।
फिलहाल सिविल अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक निशांत शर्मा के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। निशांत पर हुए हमले की खबर सुनते ही दर्जनों शिवसैनिक उसकी हिफाजत के लिए अस्पताल में जमा हुए है। बहरहाल पुलिस किसी भी शख्स को निशांत शर्मा से मिलने की इजाजत नहीं दे रही।