लुधियाना-गोइंदवाल साहिब : पंजाब के माझा स्थित इतिहासिक गोइंदवाल साहिब के मुख्य बाजार में सरेआम गोलियां चलने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो धड़ों में चली गोलियों के कारण दो नौजवानों की मौत होने की खबर मिली है। मारे गए नौजवानों की पहचान गुरजंट सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
सरेआम चली इन गोलियों के कारण पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरदेव सिंह और एसएसपी दर्शन सिंह समेत अन्य पुलिस स्टेशनों के मुलाजिम मोके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटे है।
पुलिस ने दोनों मृतकों की देहों को कबजे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और घटना की जांच में तफतीश जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत गैंगवार की पुरानी रंजिश के कारण घटित घटना में हुई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



