लुधियाना- अमृतसर : सिख धर्म इंटरनेशनल के मौजूदा अध्यक्ष कुलबीर सिह योगी ने कहा कि सिख धर्म में गुरु साहिब ने महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर सम्मान दिया है।
सिख कौम में सभी सिख हैं। इस में जेंडर का कोई महत्व नहीं है। इस लिए हरिमंदिर साहिब में पुरुषों की तरह महिलाओं को भी सेवा करने का मौका मिलना चाहिए।
हादसों को रोकने के लिए रेल पटरियों के नजदीक लगाई जाएं कंटीली तार – सिद्धू
योगी श्रद्धालुओं का जत्था लेकर श्री गुरु रामदास जीह के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत में सिखनेट लर्निंग सेंटर को लांच करने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर 20 देशों के 3000 से अधिक लोगों को सिखनेट लर्निंग सेंटर में शामिल किया जा चुका है। इस अवसर उपर उनके साथ संस्थान के डॉ हरजोत कौर, सत सिमरन ङ्क्षसह, शांति कौर आदि मौजूद थीं।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



