राजस्थान में कोरोना वायरस के 58 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 2,141 हुई

Summary :

राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में घातक बीमारी के 58 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,141 हो गयी।

राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में घातक बीमारी के 58 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद  संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,141 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राज्य में कोरोना के 58 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,141 हो गयी। 
उन्होंने बताया कि संक्रमण के 58 नए मामलों में से नागौर में 20, जोधपुर में 15, अजमेर में 11, जयपुर में सात, कोटा में तीन, झालावाड-हनुमानगढ़ में एक-एक मरीज पाये गये हैं।  राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 35 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। 

कोविड-19 : अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2494 लोगों की मौत, मृतकों का आंकड़ा 53500 के पार

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Desk Team