NDA सांसद बेनीवाल का आरोप - गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश कर रही हैं वसुंधरा राजे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

NDA सांसद बेनीवाल का आरोप – गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश कर रही हैं वसुंधरा राजे

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के समन्वयक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य की अशोक गहलोत सरकार को बचाने का प्रयास कर रही हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के समन्वयक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य की अशोक गहलोत सरकार को बचाने का प्रयास कर रही हैं। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि राजे ने इस बारे में कई कांग्रेसी विधायकों को फोन किए हैं। 
बेनीवाल ने इस बारे में कई ट्वीट किए। इनमें से एक में उन्होंने लिखा है, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान में अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए।’’ 

उल्लेखनीय है कि राजे के धुर विरोध माने जाने वाले बेनीवाल पहले भाजपा में थे और उनकी तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे से कभी नहीं बनी। अतंत: वह भाजपा से अलग हो गए। बेनीवाल ने पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा और उनकी पार्टी इस समय राजग की घटक दल है। वहीं राजे इस समय भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 
बेनीवाल ने राज्य में मुख्यमंत्री गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री राजे में ‘गठजोड़’ का आरोप भी अपने ट्वीट में लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘‘राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री राजे का गठजोड़ जनता के सामने खुलकर आ गया है। दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला है।’’ 
हालांकि राजे या भाजपा ने आधिकारिक तौर पर बेनीवाल के बयान पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।