BREAKING NEWS

राहुल गांधी को अगर हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली तो करना पड़ सकता है उन्हें सरकारी बंगला खाली ◾आज का राशिफल (25 मार्च 2023)◾विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾

अलवर रेप केस : गौरव भाटिया बोले- मामले ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पाखंड को बेनकाब किया

 राजस्थान के अलवर जिले में मानसिक रूप से निशक्त 15 वर्षीय किशोरी के कथित बलात्कार को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधा और कहा कि इस घटना ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करने वाली विपक्षी पार्टी के पाखंड को बेनकाब कर दिया है।

 अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अलवर में इस किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां अपनी नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने में मशगूल थी वहीं राजस्थान की लड़कियां इस जघन्य अपराध के दोषियों को दंडित किए जाने की मांग कर रही थीं।

पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा

ज्ञात हो कि मानसिक रूप से निशक्त किशोरी मंगलवार रात नौ बजे अलवर के तिजारा फाटक के पास सड़क पर घायल अवस्था में मिली थी। बुधवार को जयपुर के अस्पताल में उसकी शल्य चिकित्सा की गई। पीड़िता के निजी अंगों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी में ढाई घंटे का समय लगा।भाटिया ने कहा, ‘‘एक तरफ प्रियंका गांधी वाद्रा उत्तर प्रदेश में कहती हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ लेकिन दूसरी तरफ उनकी पार्टी के शासन वाले राजस्थान में लड़कियां यह कहकर अपनी नाराजगी प्रकट कर रही है कि ‘लड़की हूं, तुम पर भड़की हूं’।उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है और पीड़ित लड़की के लिए न्याय की मांग कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ राज्य की जनता में व्यापक आक्रोश है और यह घटना कांग्रेस के पाखंड को बेनकाब करती है।

पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से इस मामले में एक रिपोर्ट मांगी है और विस्तृत जांच के निर्देश दिये हैं।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, अब तक इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं लेकिन पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी में कोविड मरीज और बुजुर्ग मतदाता इस तरीके से कर सकेंगे मतदान