ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र में विश्वास खो चुके हैं। मुमकिन है कि एक दिन लोग श्रीलंका की तरह घर में घुस जाएं। AIMIM चीफ ने कहा कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम राजनीति के कारण केवल मुस्लिम समुदाय को ही नुकसान हो रहा है।
असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जयपुर में एक टॉक शो के दौरान ये बात कही। उन्होंने बोलते हुए कहा कि बेरोजगारी से देश के युवाओं में असंतोष फैल रहा है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। देश के वर्तमान हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि भारत के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जाएंगे।
ओवैसी ने कहा कि भारत में भी लोग प्रधानमंत्री के आवास पर उसी तरह घुस जाएंगे जैसे श्रीलंका के राष्ट्रपति के आवास में घुस गए थे। ओवैसी ने कहा कि हमारे देश में हिंदू-मुस्लिम राजनीती के कारण सिर्फ मुसलमानों को ही टारगेट किया जाता है। इससे केवल मुस्लिम समुदाय को ही नुकसान हो रहा है।
AIMIM प्रमुख ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डाभोल पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि अब लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा। यह सबसे बड़ा नुकसान है। राजनीतिक दलों को इस बारे में गंभीरता से मंथन करना चाहिए। दलों को लोकतांत्रिक प्रणाली में सुधार लाना होगा। जनता अपनी मांगों के समाधान के लिए खुद ही सड़कों पर उतर रही है। ओवैसी ने अग्निपथ योजना का उदाहण किया। जिसमें योजना के विरोध में बिना राजनीतिक दलों के ही देश का युवा सड़क पर उतर आया।