अशोक गहलोत ने कांग्रेस हाईकमान के सामने मानी हार, जानिए दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कहा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अशोक गहलोत ने कांग्रेस हाईकमान के सामने मानी हार, जानिए दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या कहा

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते दिन राजधानी दिल्ली पहुंच गए। जहां वह आज अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले है।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते दिन राजधानी दिल्ली पहुंच गए। जहां वह आज अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया वालों ने अशोक गहलोत को घेर लिया और उनसे कई सवाल किए थे, जिसका जवाब भी गहलोत ने दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वह पार्टी नेतृत्व के हर फैसले को मानने के लिए तैयार हैं और उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
सोनिया गांधी की काफी इज्जत करता हूं: गहलोत 
 इसी के साथ अशोक गहलोत ने यह भी साफ किया कि वह सोनिया गांधी की काफी इज्जत करते हैं और राजस्थान में जो कुछ भी हुआ था, वह काफी छोटी-मोटी घटना थी। मीडिया ने उसे बढ़ा- चढ़ा कर दिखाने की कोशिश की है, लेकिन वह आम बात थी।
सोनिया गांधी के अनुशासन में पूरी देश की कांग्रेस: अशोक गहलोत 
एक रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी में अनुशासन को लेकर बात करते हुए कहा, ‘ मैं 50 साल से कांग्रेस को देख रहा हूं। इंदिरा गांधी को देखा राजीव गांधी को देखा और अब सोनिया गांधी को देख रहा हूं। पार्टी में काफी अनुशासन है। आज पार्टी संकट में जरूर है। हम 44 से लेकर 55 लोकसभा सीट पर जरूर आ गए हैं, लेकिन अगर अभी भी कोई मुख्य विपक्षी पार्टी है तो वो सिर्फ कांग्रेस है और यह सब सोनिया गांधी की वजह से है। सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश की कांग्रेस है और वह जो चाहेंगी वही होगा।’
हम सब मिलकर देश के लिए काम करेंगे: गहलोत
वही मीडिया द्वारा जब अशोक गहलोत से राजस्थान में हुई घटना क्रम पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, ‘ यह सब चलता रहता है। यह काफी छोटी मोटी घटनाएं थी। यह मीडिया की नजर में बड़ी हो सकती है, लेकिन यह हमारे लिए आम बात है। इसमें कोई भी गड़बड़ नहीं है। हम सभी मिलकर सोनिया गांधी के अनुशासन में काम करेंगे और जो हाईकमान का फैसला होगा हम लोग वही मानने वाले हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।