महाराष्ट्र सरकार पर मंडरा रहे संकट के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर देश में लोकतंत्र कम हो रहा है, लोग अभी नहीं समझ रहे हैं लेकिन बाद में पछताएंगे।
अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने हर चीज का मजाक बनाया है। वे साजिश रच रहे थे और शुरू से ही महाराष्ट्र को निशाना बना रहे थे लेकिन अब यह बात सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को इतना अहंकारी नहीं होना चाहिए और संविधान के अनुसार देश चलाना चाहिए।
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे के पेंच से फंस गई MVA सरकार, कैबिनेट मीटिंग के बाद इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव
उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर देश में लोकतंत्र कम हो रहा है, लोग अभी नहीं समझ रहे हैं लेकिन बाद में पछताएंगे। ये लोग (बीजेपी) खरीद-फरोख्त कर रहे हैं और सरकार गिरा रहे हैं, जबकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नाजुक बनी हुई है और अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।
BJP के टारगेट पर चल रहा था महाराष्ट्र
सीएम गहलोत ने कहा, कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (बीजेपी) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत ने महाराष्ट्र सरकार की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।